Reliance Jio अपनी इस सेवा में रेलवे को चार प्लान देगी। इसमें वरिष्ठ अधिकारियों को 125 रुपये का प्लान दिया जाएगा, जिसमें उन्हें 60 जीबी डेटा का लाभ मिलेगा। वहीं संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारियों को हर महीने 99 रुपये का प्लान मिलेगा, जिसमें 45 जीबी डेटा मिलेगा। समूह सी कर्मचारियों 67 रुपये का प्लान मिलेगा और 30 जीबी डेटा मिलेगा।साथ ही रेगुलर ग्राहकों के लिए 25 जीबी का प्लान 199 रुपये में मिलेगा। इसके बाद यूजर्स को अपने प्लान के टॉपअप के लिए 20 रुपये प्रति जीबी चुकाने पड़ेंगे।