19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Gadgets / Smartphone को ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान ट्रिक

Smartphone को ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान ट्रिक

आज हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों आपका स्मार्टफोन ओवरहीट होता है और इसे आप कैसे रोक सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 17 May 2018, 4:18 PM IST

mobile

नई दिल्ली: आज के समय में सभी लोग Smartphone का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ओवरहीटिंग इन स्मार्टफोन की सबसे बड़ी समस्या बनती जा रही है। हालांकि ओवरहीटिंग होने का कारण किसी को पता नहीं होता है, लेकिन इस समस्या से सभी परेशान है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही है तो चलिए आज हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों आपका स्मार्टफोन ओवरहीट होता है और इसे आप कैसे रोक सकते हैं।

यह भी पढ़ें- OnePlus 6 खरीदने पर मिलेगा 25000 रुपए का फायदा, यहां जानिए कैसे

इस वजह से फोन होता है ओवरहीट

दरअसल, आए दिन नए-नए Smartphone लॉन्च हो रहे हैं और उसमें एक से बढ़कर एक बेहतरीन फीचर शामिल होते हैं, जिससे कई बार फोन में दिक्कत भी आने लगती है और फोन खराब होने लगता है। ठीक ऐसे ही एक साथ फोन में कई ऐप का इस्तेमाल करने से भी हीट होने लगता है। इसके अलावा अगर स्मार्टफोन ज्यादा समय तक धूप में रख देते हैं तो भी यह समस्या फोन में देखने को मिलती है। वहीं अगर आप अपने फोन को डुप्लीटकेट चार्जर से चार्ज करते हैं तो आपका फोन धीरे-धीरे खराब होने लगता है और ओवरहीटिंग की समस्या आ जाती है।

यह भी पढ़ें- रमजान से जुड़ी हर बात जानें एक क्लिक में, बस डाउनलोड करें ये App

ओवरहीटिंग से फोन को ऐसे बचाएं

Smartphone में इंटरनेट डेटा हमेशा ऑन न रखें, क्योंकि हर समय लोकेशन, ब्लूटूथ, वाई-फाई जैसे कई फीचर्स होते हैं जो हर समय इस्तेमाल में नहीं आता है। ऐसे में इसके ऑन रहने से Smartphone की बैटरी पर असर पड़ता है और बैटरी जल्द हीट हो जाती है। वहीं उन ऐप को बंद कर दें जिसकी ज्यादे जरूरत नहीं है, क्योंकि ऐप का यूज करें या न करें वो डेटा का इस्तेमाल करता ही है और ऐसे में फोन का धीरे-धीरे हीट होने लगता है। साथ ही ऐप को बीच-बीच में अपडेट करते रहें। इससे ऐप में बग नहीं आएगा और फोन का सॉफ्टवेयर को भी अपडेट हो जाएगा। इसके अलावा कभी भी Smartphone को डुप्लीकेट चार्जर से चार्ज न करें और फोन को फुल चार्ज करने से बचाएं।