नई दिल्ली: हाल में ही आधार कार्ड (UIDAI) को लेकर यह अफवा फैल रही थी कि इसका डाटा चोरी हो सकता है। मतलब आप आधार कार्ड के जरिए किसी की भी निजी जानकारियां आसानी से चुरा सकते हैं। ऐसे में आपको भी यह डर बना होता है कि आपके आधार का दुरूपयोग तो नहीं हो रहा है? तो अब आप को परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। आज हम आपको बताएंगे की कैसे आप अपनी आधार की सारी जानकारियों को एक ही जगह पर देख सकते हैं। आपको अगर यह लगता है कि आपके आधार का उपयोग कहीं गलत जगह हुआ है, तो हमारे इस ख़बर के जरिए आप यह पता लगा सकेंगे कि पिछले 6 महीनों में आपके आधार का इस्तेमाल कहां-कहां हुआ है।