Jio का 999 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान:
जियो का ब्रॉडबैंड प्लान 30 दिन के रिचार्ज साइकल के साथ आता है। इसमें यूजर्स को 150Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा ऑफर किया जा रहा है। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा प्लान में अमेजन प्राइम, जी5, डिज्नी प्लस हॉटस्टार, वूट किड, सन एनएक्सटी और जियो के प्रीमियम ऐप्स की सब्सक्रिप्शन मिलेगी।