नई दिल्ली: रिलायंस जियो की ब्रॉडबैंड सर्विस Jio GigaFiber की सेवा सबसे पहले 1100 शहरों में शुरू हो रही है। इसके लिए कंपनी ने तैयारी तेज कर दी है। इसके साथ ही अब खबर मिल रही है कि इस सर्विस को दिवाली तक शुरू कर दिया जाएगा, जिसमें यूजर्स को 3 महीने के लिए फ्री में डाटा दिया जाएगा। यानि जियो फोन के लॉन्चिंग के दौरान जो ऑफर कंपनी ने दिया था और यूजर्स को अपना बनाया था ठीक उसी तरह अब कंपनी ब्रॉडबैंड सर्विस में भी यह ऑफर देकर अपने ग्राहकों को लुभाने की तैयारी में है। माना यह भी जा रहा है कि अगर यूजर्स की संख्या बढ़ती है तो यह ऑफर तीन महीने के लिए और बढ़ा दिया जाएगा।