30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jio Prepaid Recharge Plan 2021: 10 रुपए से भी कम में रोजाना 3 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉल दे रहा है जियो

Jio Prepaid Recharge के नए नए प्लान कंपनी द्वारा समय-समय पर जारी किए जाते है जिसमे साल के 3499 रूपये के प्लान के द्वारा आप प्रति दिन 3 जीबी डाटा प्राप्त कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sonu Sharma

•

Updated: 30 Jul 2021, 5:23 PM IST

jio_prepaid_plans.png

JioDown: अब जियो का नेटवर्क अचानक हुआ ठप, ट्विटर पर किया ट्रेंड तो कस्टमर्स ने किया मजेदार कमेंट्स

नई दिल्ली। Jio के Prepaid Plans अन्य कंपनियों के प्लान से काफी किफायती रहते है इसी का कारण है कि लोग अभी भी जियो ही उपयोग करना चाहते है। वैसे तो रिलायंस जियो ( Reliance Jio) ने अपने ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान ( Jio Prepaid Recharge Plan 2021) जारी कर रखे है लेकिन जियो के इस प्लान कि मदद से प्रतिदिन 3 जीबी इंटरनेट डाटा का लुफ्त उठाया जा सकता है।

READ MORE:- Airtel Prepaid Recharge Plan 2021: एयरटेल ने बंद किया 49 रुपये वाला प्लान, अब देने होंगे ज्यादा पैसे

Jio Prepaid 3,499 Recharge Plan
जियो का 3499 रुपये के प्लान में 365 दिन यानी पूरे 1 साल तक प्रतिदिन 3 जीबीडाटा, अनलिमिटेड कॉल्स और एसएमएस का फायदा उठाया जा सकता है। अगर पूरे साल में बात करे तो 1095 जीबी डाटा मिलेगा और यह हाईस्पीड डाटा होगा। इसके खत्म होने के बाद भी आप इंटरनेट प्रयोग कर पाएंगे बशर्ते वह इंटरनेट धीमी गति का यानी 64 केबीपीएस की गति का होगा।

READ MORE:- Vodafone-Idea Postpaid plans 2021: 299 रुपये में अनलिमिटेड इंटरनेट, लोकेशन ट्रैकिंग, डिज़्नी हॉट स्टार और भी बहुत कुछ

जियो की अन्य सुविधाएं
जियो के 3499 के प्रीपेड प्लान में डाटा ओर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ 1 साल तक Jio Tv, Jio Cinema, Jio News और Jio Security जैसी सुविधाएं भी मिलेगी। अगर इन सभी सुविधाओं को एक दिन के हिसाब से देखा जाए तो आपको एक दिन के केवल 9.58 रुपये का ही भुगतान करना पड़ रहा है।

अगर इसी तरह अन्य कंपनियों के प्लान की बात करे तो एयरटेल ओर वोडाफ़ोन आईडिया के प्लान भी इससे कुछ महंगे साबित होते है और उनमें जियो के जितनी सुविधा मिलना मुश्किल है। इसके अलावा सबसे बड़ी सुविधा रिलायंस जियो की यह मिलती है कि अगर हाई स्पीड इंटरनेट प्रयोग करते करते वह खत्म हो गया है तो कम स्पीड का डाटा भी अनलिमिटेड मिलता है। तो आपका थोड़ा बचा काम जो डाटा खत्म होने की वजह से रुक सकता है वो नहीं रुकेगा जिससे अलग से रिचार्ज करवाने की समस्या से छुटकारा मिल जायेगा। यह सुविधाएं एयरटेल और वोडाफोन आइडिया में देखने को नहीं मिलती हैं।