Mobile New Rule: जब से फ्री इंटरनेट डेटा की शुरुआत हुई है तब से लोगों में मोबाइल फोन का इस्तेमाल बेतहाशा बढ़ गया है। हर कोई हर तरफ बस मोबाइल फोन में ही व्यस्त रहता है। बस हो या मेट्रो में भी सफ़र के दौरान लगभग सभी लोग अक्सर मोबाइल फोन में व्यस्त होते हैं, अब यहां तक तो ठीक है लेकिन काफी लोग ऐसे भी हैं जोकि पब्लिक प्लेस, बस और ट्रेन में स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, साथ ही तेज आवाज में गाने सुनते हैं,वीडियो भी देखते हैं और तेज आवाज में फोन पर बात करते हैं जिसकी वजह से अन्य लोगों असुविधा होती है।
ऐसे लोगों के लिए मोबाइल इस्तेमाल को लेकर नया नियम आया है, जिसमें अगर आप बस में, ट्रेन में, या अन्य पब्लिक प्लेस में फोन पर तेज आवाज में बात करते हैं या बिना हेडफोन के वीडियो देखते हैं तो आपको 5000 रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है। इतना ही नहीं 3 महीने की जेल की सजा भी हो सकती है।