Moto e13: अगर आप बजट सेगमेंट में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो Motorola अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी अपने नए स्मार्टफोन Moto E13 को लॉन्च करने जा रही है लेकिन अभी तक भारत में इस फोन के लॉन्चिंग की आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन लीक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि कंपनी इस फोन को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। आपको बता दें कि नए Moto E13 को हाल ही में यूरोप, मध्य एशिया, एशिया पैसिफिक और लैटिन अमेरिकी मार्केट में लॉन्च किया गया है।