फीचर्स
Motorola One Fusion+ के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस नॉच लेस डिस्प्ले दी गई है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा इसमें 8 मेगापिक्सल का वॉइड एंगल, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है। साथ ही इस स्मार्टफोन में अलग से गूगल असिस्टेंट का बटन भी दिया गया है। फोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।