Nokia C02: बाजार में 6 इंच से ऊपर के डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन खूब देखने को मिल रहे हैं, अब ये यूथ को तो पसंद आ सकते हैं लेकिन उन लोगों का क्या होगा जो छोटे डिस्प्ले वाले फोन की तलाश में रहते हैं। अब ऐसे यूजर्स के लिए नोकिया ने अपना नया स्मार्टफोन Nokia C02 को बाजार में उतारा है। इस फोन के फीचर्स बहुत ज्यादा पावरफुल तो नहीं है लेकिन ये आपको फिर भी इम्प्रेस कर सकते हैं। एचएमडी ग्लोबल द्वारा पेश किये गये नए एंट्री लेवल फोन Nokia C02 को में 5.45 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन FWVGA+ है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है और बेजल बहुत ही कम है। फोन को वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए IP52 की रेटिंग मिली है। इसले अलावा और भी बहुत कुछ है इस फोन में आपके लिए। आइये जानते हैं।