कीमत
Panasonic के Lumix S5II के केवल बॉडी वैरियंट की कीमत 1,94,990 रुपये है। जबकि 20-60mm F3.5-5.6 लेंस के साथ किट की कीमत 2,24,990 रुपये है। जबकि Lumix S5II कॉम्बो किट में दो लेंस शामिल हैं, 20-60mm F3.5-5.6 लेंस और Lumix S 50mm F1.8 लेंस जिसकी कीमत 2,44,990 रुपये रखी गई है। वहीं, नए Panasonic Lumix S5II कैमरा को Panasonic Lumix 4K जोन, Lumix लाउंज और अन्य ऑफलाइन व ऑनलाइन स्टोर से लिया जा सकता है।
वहीं नए Lumix S5IIX की कीमत का खुलासा कुछ दिनों बात के बाद पता चलेगा। कनेक्टिविटी के लिए दोनों कैमरा में 2.4GHz और 6GHz के वाई-फाई ऑप्शन मिलते हैं। जिससे मोबाइल और अन्य वायरलेस डिवाइस के साथ कनेक्ट किया जा सके। इन कमरों से आप 4k वीडियो आसानी से शूट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : सिर्फ 7999 रुपये में LAVA ने लॉन्च किया iPhone जैसे डिजाइन वाला स्मार्टफोन