scriptRedmi ने लॉन्च की अपनी पहली Smart Watch, जानें कीमत और फीचर्स के बारे में | Redmi smartwatch launched in China know features and price | Patrika News
गैजेट

Redmi ने लॉन्च की अपनी पहली Smart Watch, जानें कीमत और फीचर्स के बारे में

कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में 7 दिनों का बैटरी बैकअप मिलेगा।
ग्लोबल मार्केट में लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई।
इस स्मार्टवॉच में कई तरह के फिटनेस फीचर्स दिए गए हैं।

नई दिल्लीNov 27, 2020 / 02:58 pm

Mahendra Yadav

चीनी कंपनी Xiaomi के ब्रांड Redmi ने अपनी Reddi Note 9 5G स्मार्टफोन सीरीज के साथ अपनी पहली स्मार्टवॉच भी लॉन्च कर दी है। Redmi Smart Watch में सिंगल चार्ज में 7 दिनों के बैटरी बैकअप का दावा किया जा रहा है। इस स्मार्टवॉच का डायल स्क्वॉयर शेप में दिया गया है। इसमें कई तरह के फिटनेस फीचर्स भी दिए गए हैं। साथ ही इसमें NFC का सपोर्ट दिया गया है। फिलहाल इस वॉच को चीन में ही लॉन्च किया गया है। ग्लोबल मार्केट में यह कब लॉन्च की जाएगी, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।
फीचर्स
Redmi की इस Smart Watch के फीचर्स की बात करें तो इसमें 1.4 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है। इसकी डिस्प्ले में ऑटो ब्राइटनेस सपोर्ट दिया गया है। इस वॉच से यूजर्स हार्ट रेट भी मॉनिटर कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें प्री इंस्टॉल्ड फिटनेस मोड्स दिए गए हैं। इस वॉच को Mi Fit एप के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। साथ ही इसमें 120 वॉच फेस का सपोर्ट हैं, जिन्हें आप यूजर्स अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं।
स्पोर्ट्स मोड़
Redmi Watch में रनिंग, साइकलिंग और इनडोर स्विमिंग जैसे सात स्पोर्ट्स मोड्स भी दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें हार्ट रेट सेंसर भी दिया गया है, जिससे 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटर कर सकते हैं। यह वॉच 50 मीटर तक गहरे पानी में रहने पर भी खराब नहीं होगी। इसके अलावा स्लीप मॉनिटरिंग, ब्रीदिंग एक्सरसाइज और दूसरे अलर्ट भी यह वॉच ऑफर करती है।
यह भी पढ़ें—अब आपको नहीं डरा पाएंगे बुरे सपने, Apple watch की मदद से दूर होगी प्रॉब्लम

redmi_watch_2.png
7 दिन के बैटरी बैकअप का दावा
Redmi Watch को लेकर कंपनी का दावा है कि यह वॉच सिंगल चार्ज में 7 दिन का बैटरी बैकअप दे सकती है। इसमें 230mAh की बैटरी दी गई है। इसे फुल चार्ज होने में 2 घंटे का समय लगता है।
यह भी पढ़ें—108MP कैमरे के साथ Redmi Note 9 5G सीरीज लॉन्च, जानें कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में

कीमत
Redmi Watch को फिलहाल चीन में ही लॉन्च किया गया है। यहां इसे 299 युआन यानि करीब 3,400 रुपए में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने फिलहाल यह जानकारी नहीं दी है कि भारत में इसे कब लॉन्च किया जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैंं कि रेडमी वॉच को मी वॉच लाइट के साथ अन्य देशों के बाजारों में भी लॉन्च किया जा सकता है।

Home / Gadgets / Redmi ने लॉन्च की अपनी पहली Smart Watch, जानें कीमत और फीचर्स के बारे में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो