इससे पहले कंपनी 1 जीबी 4जी डाटा भी ऑफर कर रही है। इस ऑफर का लाभ लेने के लिए यूजर्स को 5 रुपये का डेयरी मिल्क चॉकलेट खरीदना होगा। इसके अलावा 40 रुपये वाले कैडबरी डेयरी मिल्क क्रैकल, रोस्ट आलमंड, 40 और 80 रुपये वाले कैडबरी डेयरी मिल्क फ्रुट्स ऐंड नट्स और 35 रुपये वाले डेयरी मिल्क लिकबेल्स के साथ भी उठा सकते हैं। बता दें कि Reliance Jio यूजर दूसरे जियो सब्सक्राइबर को भी यह फ्री डेटा ट्रांसफर कर सकते हैं। हालांकि इस फ्री डेटा का लाभ यूजर्स इस महीने के आखिरी तक ही उठा पाएंगे। इसके लिए फोन में My Jio ऐप का होना जरूरी है।