हाल में ही कंपनी ने मॉनसून हंगामा ऐक्सचेंज ऑफर शुरू किया था जिसके तहत ग्राहक अपने पुराना फीचर फोन को वापस कर सिर्फ 501 रुपये में नया जियो फोन 2 ले सकते हैं। ध्यान रहे, आप जिस भी फीचर फोन को एक्सचेंज कर रहे हैं वह फोन चालू कंडीशन मेें होना चाहिए। साथ ही उसका चार्जर और बैटरी भी होनी चाहिए। आपको बता दें, Jio Phone 2 में 15 अगस्त सेे 3 सबसे लोकप्रिय ऐप्स यूट्यूब,फेसबुक और व्हाट्सएप काम करेंगे।