7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

9 अगस्त को लॉन्च होगा Samsung Galaxy Note 9, मिल सकता है 31,000 रुपये का डिस्काउंट

Samsung Galaxy Note 9 को 9 अगस्त को लॉन्च किया जा रहा है। इससे पहले फोन से जुड़ी जानकारी लीक होने लगी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 4 Aug 2018, 11:24 AM IST

samsung

9 अगस्त को लॉन्च होगा Samsung Galaxy Note 9, मिल सकता है 31,000 रुपये का डिस्काउंट

नई दिल्ली:Samsung Galaxy Note 9 को 9 अगस्त को लॉन्च किया जा रहा है। इससे पहले फोन से जुड़ी जानकारी लीक होने लगी है। रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 128GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट शामिल है। वहीं फोन में 8GB रैम दिया जाएगा। 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत MYR 4,299 (लगभग 72,300 रुपये) और 512GB की कीमत MYR 5,099 (करीब 85,800 रुपये ) रखी गयी है।

यह भी पढ़ें- Amazon Freedom Sale के तहत मिल रहा 80% का डिस्काउंट

YouTube पर हैंडसेट की एक वीडियो भी लीक हुई है, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि इसके रियर में दो कैमरे और एलईडी फ्लैश लाइट भी दिया गया है। Samsung Galaxy Note 9 में 6.4 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है। फोन का स्पीकर नीचे दिया गया है। साथ ही चार्जर वाइंट और हैडफोन जैक भी दिया है। यह फोन देखने में काफी स्लिम है। हालांकि इसकी काफी हदतक डिजाइन Samsung Galaxy Note 8 से मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- Independence Day Sale: 2000 से भी कम में खरीदें 45000 का स्मार्टफोन

बता दें कि फोन को अभी लॉन्च नहीं किया गया है, लेकिन इसकी प्री-बुकिंग अमेजन इंडिया से 9 अगस्त से 12 अगस्त के बीच में कर सकते हैं। इस हैंडसेट में जो सबसे ध्यान देने वाली चीज है तो वो है S पेन नोट। जी हां यह बाकी स्मार्टफोन से बिल्कुल अलग है, क्योंकि हाल ही में FCC सर्टिफिकेशन ने S Pen के लिए ब्लूटूथ सपोर्ट होने कि तरफ इशारा किया था। अगर ऐसा हुआ तो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आप तस्वीरों पर क्लिक करने के लिए रिमोट की तरह S Pen का यूज कर सकते हैं। इतना ही नहीं म्यूजिक प्लेबैक को रिमोटली कंट्रोल करने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस फोन को पर डिस्काउंट ऑफर किया गया है। अगर ग्राहक सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट या एप से प्री-ऑर्डर करते हैं तो उन्हें 450 डॉलर(करीब 31,000 रुपये) तक का डिस्काउंट मिलेगा। बता दें कि यह एक्सचेंज सिर्फ Google, LG, Apple या Samsung डिवाइसेज के साथ ही मान्य है।