30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Reliance JioFiber Plans: जियो का धमाकेदार प्लान, 199 रुपए में 1000 GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल

Reliance JioFiber plans: रिलायंस जियो अपने 199 रुपए के प्लान में 1TB डेटा दे रहा है जो काफी फायदे का सौदा है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और मुफ्त लैंडलाइन सुविधा भी उपलब्ध होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sonu Sharma

•

Updated: 22 Jul 2021, 11:38 AM IST

New Reliance JioFiber plans at Rs. 199

New Reliance JioFiber plans at Rs. 199

नई दिल्ली।Reliance JioFiber ने भारत में नई इंटरनेट क्रांति को जन्म दिया हैं। इससे पहले अन्य कंपनियां लोगों को इतना महंगा इंटरनेट उपलब्ध करवा रही थीं, जो सामान्य लोगों के लिए प्रयोग करना काफी मुश्किल था। Reliance ने इससे पहले भी सस्ता इंटरनेट उपलब्ध करवाने के लिए जियो को लॉन्च किया, जिसमें काफी सस्ता इंटरनेट उपलब्ध करवाया। अब Reliance लाई है अपना JioFiber जो लोगो को तेज गति से इंटरनेट ( Reliance JioFiber plans ) उपलब्ध कराएगा।

READ MORE:- बिना अनुमति कड़ी सड़क, जियो फाइबर पर मामला दर्ज

Reliance JioFiber के प्लान अन्य कंपनियों के प्लान से काफी सस्ते हैं और बढ़िया स्पीड के साथ इंटरनेट भी उपलब्ध करा रहे हैं। रिलायंस ने ब्रॉडबैंड प्लान की दुनिया में सभी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर को पीछे छोड़ दिया है। फिलहाल रिलायंस ने अपने ग्राहकों के लिए और नए प्लान उतारे हैं, जिनमे नया प्लान 199 रुपए में 1000 GB यानी 1TB डेटा देता है।

Reliance JioFiber Plan, 199 में 1000GB डेटा

रिलायंस JioFiber के ग्राहक इस प्लान का फायदा उठा सकते हैं और 1TB तक इंटरनेट प्राप्त कर सकते है। यह 1TB ग्राहकों को 7 दिन के लिए मिलेगा उसके बाद इंटरनेट कि स्पीड 1MB की हो जाएगी पर बहुत मुश्किल है कि इतना डेटा खत्म होगा क्योंकि 1TB 7 दिन के लिए काफी माना जाता है, जहां आपको 100 रुपए तक 10 GB डेटा के काटने पड़ सकते है, वह Reliance JioFiber का यह प्लान 1000 GB देता देगा यह एक बड़ा फायदे का सौदा है।

READ MORE:- जियो फाइबर आपके शहर में है या नहीं, ऐसे करे पता

Reliance JioFiber के इस प्लान कि खास बात यह है कि इसमें आपको डेटा ही नहीं लैंडलाइन सर्विस के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी। इस प्लान कि कीमत 199 रुपए है जो GST लगने के बाद 234.82 रुपए हो जाएगी। यह उन लोगों के लिए काफी काम का सौदा है जो काफी डेटा का उपयोग करते है ओर वो उन्हें अच्छी स्पीड वाले डेटा की ओर जरूरत पड़ती है। वे इस प्लान के जरिए काफी किफायती दामों पर अपनी इंटरनेट स्पीड ओर डेटा को बढ़ा सकते हैं।

रिलायंस जियो फाइबर के इस प्लान का उपयोग आप तभी कर सकते हैं, जब आपने पहले से FUP डेटा का प्रयोग कर लिया है उसके बाद ही 199 वाले प्लान से आप 1000 GB का अतिरिक्त डेटा ले पाएंगे।