
Jio के इन प्लान्स में मिलती है 1 साल की वैधता, जानें कीमत
नई दिल्ली: आए दिन रिलायंस जियो अपने यूजर्स को आकर्षित करने के लिए नए-नए प्लान लॉन्च करता रहता है। साथ ही कई नए ऑफर्स भी पेश करता है। कंपनी की तरफ से मिल रहे शानदार प्लान की वजह से यूजर्स भी अब लंबी वैधता वाले पैक रिचार्ज करवाते हैं। कई ऐसे यूजर्स होते हैं तो हर महीने रिचार्ज कराने के झंझट से बचना चाहते हैं। तो उनके लिए जियो के का एक प्लान भी है जिसमें एक साल की वैधता के साथ 350 जीबी डाटा मिलता है। हम आपको रिलायंस जियो के लंबी वैधता वाले प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं।
Jio 4,999 रुपये वाला प्री-पेड प्लान
कंपनी के 4,999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा 350 जीबी डाटा और रोजाना 100 एसएमएस का लाभ मिलेगा। इस प्लान की वैधता 360 दिनों की है। यानी आपको पूरे एक साल तक रिचार्ज कराने की कोई जरूरत नहीं।
Jio 9,999 रुपये वाला प्री-पेड प्लान
जियो के इस प्लान की वैधता भी पूरे एक साल के लिए है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की फायदा मिलेगा। इस प्लान में 750 जीबी डाटा दिया जा रहा है। इसके अलावा रोजाना 100 एसएमएस का लाभ मिलेगा। साथ ही Jio ऐप का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलेगा।
Published on:
11 Oct 2018 02:33 pm
बड़ी खबरें
View Allगैजेट
ट्रेंडिंग
