बता दें कि दुनिया के नामी साइंटिस्ट लम्बे समय से ऐसे बॉडी टैटू का निर्माण करने में लगे हुए हैं जिनकी मदद से हम किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को कमांड दे सकें। यह एक भविष्य की सोच लगती है लेकिन अब वैज्ञानिकों ने इस सोच को असलियत में बदल दिया हैं। कड़ी मेहनत और परीक्षणों के बाद वैज्ञानिक ऐसा बॉडी टैटू बनाने में सफल हुए हैं जिसकी मदद से आप किसी दूसरे डिवाइस को कमांड दे सकते हैं।