मोबाइल गिफ्ट करने का चलन बढ़ा
ऑनलाइन सर्वे में पता चला है कि लोगों में मोबाइल गिफ्ट करने का चलन बढ़ गया है। सर्वे के अनुसार, डेनमार्क में सबसे ज्यादा 49 फीसदी लोग मोबाइल बेचते और गिफ्ट करते हैं। वहीं फ्रांस और पोलैंड में 41 फीसदी लोग मोबाइल बेचते और अपने रिश्तेदारों को गिफ्ट करते हैं। ऐसे में जब व्यक्ति के पास एक से ज्यादा मोबाइल हो जाते हैं तो वे पुराने फोन को यूज करना बंद कर देते हैं। इन अनयूज्ड मोबाइल का वजन 23,964 टन बताया जा रहा है। यानि इनका वजन 138 ब्लू व्हेल से भी ज्यादा है। बता दें कि एक व्हेल का वजन लगभग 173 टन होता है।