ई—कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर आज से Big Diwali Sale शुरू हो गई है। इस दिवाली सेल के दौरान स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट मिलेगा। बता दें कि फ्लिपकार्ट की यह सेल 4 नवंबर तक चलेगी। इस सेल में पॉपुलर स्मार्टफोन्स पर 45 हजार तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से शॉपिंग करने पर 10 फीसदी का एक्स्ट्रा इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। हम आपको बताते हैं इस सेल में किस स्मार्टफोन पर कितना डिस्काउंट मिलेगा।
70 हजार का LG G8x मिलेगा 24,900 में
फ्लिपकार्ट की बि दिवाली सेल में LG G8x स्मार्टफोन बहुत सस्ते में मिलेगा। इस स्मार्टफोन पर 45 हजार तक का डिस्काउंट मिलेगा। बता दें कि LG G8x की वास्तविक कीमत 70,000 रुपए है लेकिन सेल में आप इसे मात्र 24,990 रुपए में खरीद सकते हैं। यह फोन 3 नवंबर को सेल में उपलब्ध होगा। यह फोन 6जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें डबल स्क्रीन मिलेगी। सेल में इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। एक्सचेंज ऑफर में लेने पर इस पर 14,350 रुपए का और फायदा हो सकता है। इस फोन नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं।