
नई दिल्ली: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने अपने नए स्मार्टफोन Vivo V9 Youth को आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसे स्मार्टफोन को युथ को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसकी कीमत 18,990 रुपए है, जो मार्केट में ब्लैक और गोल्ड कलर में उपलब्ध होगा। 24 अप्रैल 2018 से यह स्मार्टफोन वीवो अपनी ई-कॉमर्स साइट, फ्लिपकार्ट, अमेज़न इंडिया और पेटीएम मॉल पर भी उपलब्ध होगा।
इसके फीचर की बात करें तो इसमें 6.3 इंच का 19:9 डिस्प्ले दिया गया है, जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो से लैस है। इसमें 4 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। पावर की बात करें तो इसमें 3260 एमएएच की बैटरी दी गई है।
वहीं कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी मौजूद है। इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर बैक में दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का मौजूद है। वहीं सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Vivo V9 Youth के स्क्रिन के टॉप में आईफोन एक्स की तरह नॉच दिया गया है। बात दें कि इससे पहले Vivo V9 को कंपनी ने लॉन्च किया था।
यहां पर भी पढ़ें- इस Tricks को अपनाकर मोबाइल डेटा को आधा खर्च होने से बचाएं
Vivo V9 में 6.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है और यह भी एंड्रॉयड 8.1 ओरियो से लैस है। इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इस स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर है। फोटोग्राफी के लिए 16 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का दो रियर कैमरा दिया गया है। तो वहीं फ्रंट में 24 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। इसकी कीमत 22,990 रुपए है।वीवो वी9 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं।गौरतलब है कि Vivo V9 Youth के फीचर काफी हद तक Vivo V9 से मिलता है।
Published on:
20 Apr 2018 04:26 pm
बड़ी खबरें
View Allगैजेट
ट्रेंडिंग
