चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo अब अपना नया स्मार्टफोन Vivo X90 Pro+ को मार्केट में लाने की तैयारी में है। लगातार इस फोन से जुडी खबरें सामने आ रही हैं। TechGoing की एक रिपोर्ट के मुताबिक Vivo X90 Pro+ में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.78 इंच का सैमसंग E6 एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा जिसका डिजाइन कर्व्ड होगा, इतना ही नहीं इस फोन मेंआई प्रोटेक्शन भी मिलेगा।