हाल ही में कंपनी ने 69 रुपये वाला नया प्लान लॉन्च किया है। कंपनी का यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को टॉक टाइम की सुविधा तो नहीं मिलेगी। लेकिन मुफ्त कॉलिंग मिनट का लाभ जरूर मिलेगा। इस प्लान में यूजर्स को 150 मिनट की दर से लोकल, एसटीडी और रोमिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा 250 एमबी डाटा और 100 एसएमएस का लाभ मिलेगा। वहीं, यह प्लान कुछ वोडाफोन और आईडिया सर्किल में भी उपलब्ध हैं।