विस्तार से बात करें तो Jio AirFiber डिवाइस इससे पहले लॉन्च हुए Wi-Fi डिवाइस JioFi का एडवांस वर्जन है। इस ब्रॉडबैंड सर्विस से 2 GBPS तक की अल्ट्रा फास्ट स्पीड से इंटरनेट मिलेगा। इस वायरलेस डिवाइस को यूजर्स घर और ऑफिस दोनों जगह इस्तेमाल कर सकते हैं। हॉटस्पॉट डिवाइस Jio AirFiber से कम्प्यूटर, लैपटॉप, स्मार्टफोन, टैबलेट के साथ-साथ इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) डिवाइस को भी आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है।