30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Honor 7S को Redmi 5A से मिलेगी कड़ी टक्कर, खरीदने से पहले पढ़ें रिव्यू

Honor 7S को लॉन्च कर दिया गया है और भारतीय स्मार्टफोन बाजार में इसकी सीधी टक्कर Redmi 5A से देखने को मिलेगी।

2 min read
Google source verification
honor 7s

Honor 7S को Redmi 5A से मिलेगी सीधी टक्कर, खरीदने से पहले पढ़ें रिव्यू

नई दिल्ली: Honor 7S को लॉन्च कर दिया गया है और Honor play 7 से इसके फीचर ज्यादातर मिलते हैं। बता दें कि Honor 7S की लॉन्चिंग पाकिस्तान में की गई है, जहां इसकी कीमत 14,999 पाकिस्तानी रुपए ( करीब 8,400 भारतीय रुपए) रखी गई है। फिलहाल भारत में इस फोन को कब पेश किया जाएगा इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन भारतीय बाजार में इसकी सीधी टक्कर Redmi 5A से देखने को मिलेगी।

सबसे पहले बात करेंगे Honor 7S के फीचर की तो इसे 5.45 इंच के फुलव्यू एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जिसका ऑपेक्ट रेशियो 18:9 है। इसमें 2जीबी रैम और 16जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है, जिसे जरूरत पड़ने पर 256 जीबी तक एसडी कार्ट के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉइड ओरियो 8.1 पर चलता है। कैमरे की बात करें तो 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर के लिए 3020 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए हॉट-स्पॉट, ब्लूटूथ और यूएसबी जैसे दमदार फीचर दिए गए है और यह फोन 4जी वोल्टी डुअल सिम को सपोर्ट करता है।

अब अगर Honor 7S से Redmi 5A की तुलना करे तो इसके फीचर में का काफी अंतर है। जैसे- इसमें 5 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है और इसे दो वेरिएंट में उताया गया है, जिसमें 2जीबी रैम एवं 16जीबी इंटरनल मेमोरी और 3जीबी रैम एवं 32जीबी इंटरनल मेमोरी शामिल हैं। हालांकि कैमरे में कोई अंतर नहीं है क्योंकि Redmi 5A में भी 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह फोन एंड्रॉइड नूगॉ बेस्ट मीयूआई 9 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

कीतम की बात करें तो पाकिस्तान में लॉन्च हुए Honor 7S से काफी कम है। Redmi 5A के 2 जीबी रैम की कीमत 5,999 रुपए और 3 जीबी रैम 6,999 रुपए में मिल रहा है। हालांकि आज-कल सभी स्मार्टफोन में ज्यादातर फीचर एक-दूसरे से मिलते हैं। ठीक वैसे ही कनेक्टिविटी के लिए । Redmi 5A में WiFi, ब्लूटूथ और GPS जैसे फीचर्स हैं। साथ ही फोन दो सिम को सपोर्ट करता है।