scriptकंटेंट क्रिएटर्स से लेकर गेमिंग के मजे को दुगना कर देगा ये कॉम्पैक्ट लैपटॉप, जानिए कीमत और खूबियां | Lenovo Yoga Slim 7i Pro X 12th Gen laptop review elegant design with high performance | Patrika News
गैजेट्स रिव्यूज

कंटेंट क्रिएटर्स से लेकर गेमिंग के मजे को दुगना कर देगा ये कॉम्पैक्ट लैपटॉप, जानिए कीमत और खूबियां

Lenovo Yoga Slim 7i Pro X: इस लैपटॉप का साइज़ कॉम्पैक्ट है। इसकी बॉडी बेहद सॉलिड और प्रीमियम है, जिससे यह आसानी से पता चल जाता है कि इसकी लाइफ लॉन्ग है। गेमिंग से लेकर मल्टीटास्किंग के लिए यह एक परफेक्ट लैपटॉप है।

नई दिल्लीMay 14, 2023 / 08:49 am

Bani Kalra

lenovo_yoga_slim_7i_pro_x_1.jpg

Lenovo Yoga Slim 7i Pro X 12th Gen: आजकल यूथ अब हाई परफॉरमेंस लैपटॉप को खरीदना पसंद करता है। उन्हें एक ऐसा लैपटॉप चाहिये जो कॉम्पैक्ट होने के साथ पावरफुल फीचर्स से भी लैस हो। वैसे तो मार्केट में अब कई ब्रांड्स उपलब्ध हैं जो इस तरह के लैपटॉप बेच रहे हैं और उनमें से एक नाम है Lenovo का…. कंपनी के पास भी एक ऐसा ही हाई परफॉरमेंस कॉम्पैक्ट लैपटॉप उपलब्ध है। हम बात कर रहे हैं। LenovoYoga Slim 7i Pro X (14IAH7) लैपटॉप के बारे में। इस लैपटॉप का साइज़ कॉम्पैक्ट है। इसकी बॉडी बेहद सॉलिड और प्रीमियम है,जिससे यह आसानी से पता चल जाता है कि इसकी लाइफ लॉन्ग है। परफॉरमेंस के मामले में ये कितना दमदार है ? आइये जानते हैं…



डिजाइन और डिस्प्ले:

Lenovo Yoga Slim 7i Pro X का डिजाइन प्रीमियम है। इसकी सॉलिड बिल्ड क्वालिटी इम्प्रेस करती है। यह कर्वी डिजाइन में आता है। इसके टॉप पर आपको एक तरफ Lenovo और दूसरी तरफ YOGA की ब्रांडिंग मिलेगी। कनेक्टिविटी के लिए इसके राईट साइड पर पावरबटन, USB पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक, और कैमरा शटर दिया गया है। जबकि लेफ्ट साइड पर एक HDMI और दो USB टाइप-C पोर्ट्स मिलेंगी और इन्ही से आप लैपटॉप को चार्ज कर पायेंगे। इसके अलावा इसके नीचे आपको Harman के 2W के दो स्पीकर्स दिए हैं जोकि Dolby Atmos के साथ आते हैं।

इसमें 14.5 इंच का 3K (3072×1920) IPS 400nits Anti-glare डिस्प्ले मिलता है। जोकि 120Hz refresh rate के साथ आता है। डिस्प्ले ब्राइट है और तेज धूप में भी आप इस लैपटॉप पर आसानी से काम कर सकते हैं। इसका वजन 1.45 किलोग्राम जिससे यह थोड़ा सा हैवी फील भी देता है।


lenovo_yoga_slim_7i_pro_x_look.jpg


प्रोसेसर और परफॉरमेंस:

परफॉरमेंस के लिए इसमें 12th Gen Intel Core i7-12700H प्रोसेसर दिया गया है। यह Windows 11 Home बेस्ड लैपटॉप है। यह लैपटॉप 16GB DDR5 रैम के साथ है। स्टोरेज के लिए 1TB की सुविधा मिलती है। इतना ही नहीं इसमें NVIDIA GeForce RTX 3050 4GB GDDR6 ग्राफिक्स मिलते हैं। इसके अलावा यह 5.1 ब्लूटूथ से लैस है जोकि फ़ास्ट पेयरिंग की सुविधा देता है। इसमें एक Full HD वेब कैमरा दिया है जोकि वीडियो Calling के लिए अच्छा है। कैमरे को पास साइड में दिए गये बटन से बंद भी कर सकते हैं।




गेमिंग के लिए यह एक परफेक्ट लैपटॉप है, साथ ही आप इस पर मल्टीटास्किंग काम आसानी से कर सकते हैं। जिन लोगों का काम एडिटिंग और एनिमेशन का होता है वो लोग भी अब गेमिंग लैपटॉप कंसीडर कर रहे हैं। एसर के इस नए लैपटॉप में आपको पावरफुल प्रोसेसर मिलता है और वो हैवी ग्राफिक्स के साथ, इस लैपटॉप में हैवी ग्राफिक्स वाली गेम्स आप आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं, इसका स्मूथ डिस्प्ले फ़ास्ट मूविंग शॉट्स पर अपनी पकड़ बनाये रखता है वो कहीं भी आपको रुकावट नहीं मिलती।

ज्यादा देर काम करने बाद इसका डिस्प्ले आंखों पर ज्यादा जोर नहीं डालता। इसके स्पीकर्स का साउंड लाउड है और कोई दिक्कत नहीं होती है, ऑडियो क्लियर रहता है। इसका की-बोर्ड RGB लाइट्स के साथ आता है जोकि रात में गेमिंग का मज़ा बढ़ाने में मदद करता है।

lenovo_yoga_slim_7i_pro_x_size.jpg



बैटरी की बात करें तो इस लैपटॉप में 70Wh की लिथियम आयन बैटरी लगी है यह 100W USB-C पावर एडाप्टर साथ मिलता है। फुल चार्ज में यह 8 घंटे चलता है, और महज 15 मिनट चार्ज पर 3 का बैकअप मिलता है। परफॉरमेंस के मामले में यह एक बेहतरीन लैपटॉप है और इसकी परफॉरमेंस निराश होने का मौका नहीं देती। Lenovo Yoga Slim 7i Pro X की कीमत 1,12,200 रुपये से शुरू होती है।

Home / Gadgets / Gadget Reviews / कंटेंट क्रिएटर्स से लेकर गेमिंग के मजे को दुगना कर देगा ये कॉम्पैक्ट लैपटॉप, जानिए कीमत और खूबियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो