6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वूमंस डे पर SAMSUNG के बेस्ट स्मार्टफोन पर 6 हजार रुपए का बड़ा डिस्काउंट

सैमसंग की और से गैलेक्सी एस9 और एस9 प्लस पर डिस्काउंट कैशबैक के रूप में दिया जा रहा है

2 min read
Google source verification

image

Anil Kumar

Mar 08, 2018

Samsung Galaxy S9

सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी S9 और S9 प्लस को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने गैलेक्सी एस9 को भारत में 57,900 की शुरुआती कीमत में पेश किया है। सैमसंग गैलेक्सी S9 के 256GB वेरिएंट की कीमत 65,900 रुपये रखी गई है। गैलेक्सी S9+ की बात की जाए तो इसके 64GB वेरिएंट की कीमत 64,900 रुपये और 256GB वेरिएंट की कीमत 72,900 रुपये रखी गई है। इन स्मार्टफोन्स को 16 मार्च से मिड नाइट ब्लैक, कोरल ब्लू, लीलैक पर्पल, टाइटेनियम ग्रे कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। इस फोन की खरीद पर कस्टमर्स ढेरों ऑफर्स का फायदा दिया जा रहा है। लेकिन लॉन्च होते ही सैमसंग गैलेक्सी S9 और S9+ की खरीद 6000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा हैं।

यह डिस्काउंट कस्टमर्स को कैशबैक के रूप में दिया जा रहा हैं जिसके लिए आपको स्मार्टफोन पेटीएम मॉल से खरीदना पड़ेगा। इसके अलावा खरीदारी के लिए HDFC से पेमेंट करते करने पर भी 6,000 रुपये का दिया जा रहा है। इसके अलावा कस्टमर्स अपना पुराना सैमसंग स्मार्टफोन एक्सचेंज करके गैलेक्सी S9, S9+ खरीदते हैं तो कंपनी 6000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है। इसके साथ ही टेलिकॉम प्रोवाइडर्स वोडाफोन, एयरटेल ने भी इसकी खरीद पर ढेरों ऑफर पेश किए जा रहे हैं। इसके अलावा गैलेक्सी S9, S9+ को वोडाफोन कनेक्शन लेने पर वोडाफोन एक साल के लिए Netflix सब्सक्रिपशन फ्री में दे रही है।

सैमसंग गैलेक्सी S9 एंड्रॉयड 8.0 ओरियो (Knox3.1) पर काम करता है। इस फोन में 5.8 इंच क्वॉड HD+ कर्व्ड सुपर Amoled स्क्रीन दी गई है। सैमसंग गैलेक्सी S9+ में 6.2 इंच में क्वॉड HD+ कर्व्ड सुपर Amoled स्क्रीन है। सैमसंग गैलेक्सी S9 में 12MP सुपर स्पीड ड्यूल पिक्सेल कैमरा दिया गया है जिसमें ऑटोफोकस सेंसर और OIS है। सैमसंग गैलेक्सी S9+ में एडिशनल 12MP रियर टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 8MP कैमरा है। इसमें ओक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेर दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स में एक नया मल्टी फ्रेम नॉयज रिडक्शन फीचर दिया गया जो कि पिछली गैलेक्सी सीरीज की तुलना में 30% तक नॉयस कम करता है।