29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WhatsApp के बदले जबरदस्त फीचर्स देख खुशी से उछल पड़े यूजर्स

WhatsApp Updates: इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वाट्सऐप ने यूजर्स के लिए अपने नए अपडेट को जारी कर दिया है। यह नए अपडेट एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लाया गया है। नए अपडेट के साथ कंपनी ने चैट्स और कॉल्स समेत अन्य बदलाव किए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Navneet Sharma

•

Updated: 15 Jun 2023, 3:11 PM IST

WhatsApp Updates

WhatsApp इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वाट्सऐप ने यूजर्स के लिए अपने नए अपडेट्स को जारी कर दिया है। यह नए अपडेट्स एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लाया गया है। नए अपडेट के साथ कंपनी ने चैट्स और कॉल्स समेत अन्य बदलाव किए हैं। भारत में वाट्सऐप को लेकर यूजर काफी उत्साहित रहते हैं और आने वाले नए फीचर अपडेट का इंतजार करते हैं। इस बार वाट्सऐप ने नए अपडेट्स में एक नया चैट लॉक फीचर और स्टेटस के लिए नए टूल भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Twitter के मालिक Elon Musk को लगा 2000 करोड़ का झटका, जानें क्या है वजह...!

कंपनी के नए अपडेट्स में डिसअपीयर्ड मैसेज के लिए इंपोर्टेंट मैसेज सेव करने की सुविधा भी दी है। इस सुविधा को कंपनी ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए क्रमिक रोलआउट के हिसाब से जारी किया है। माना जा रहा है कि वाट्सऐप के सभी यूजर्स तक पहुंचने में कुछ समय लग सकता है। यदि आपके लिए अपडेट उपलब्ध हो गया है तो आप इसे प्ले स्टोर के डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: WhatsApp में आ रहा है कमाल का यह नया फीचर, यूजर्स की तो हो जाएगी मौज...!

व्हाट्सएप का नया लेआउट
व्हाट्सएप लेआउट में किए गए बदलाव की बात करें तो कंपनी ने सब कुछ नहीं बदला है बल्कि मेन व्हाट्सएप विंडोज के लेआउट को रिफ्रेश किया है। अब आप पेज के निचले भाग में चैट, कॉल, कम्युनिटी और स्टेटस टैब देखेंगे। यदि आपके फोन में बड़ी स्क्रीन है, तो इससे लोगों के लिए ऊपर बताए गए किसी भी टैब को जल्दी से एक्सेस करना आसान हो जाएगा।

यह भी पढ़ें:Jio ने लॉन्‍च किए 5 नए धमाकेदार प्रीपेड प्‍लान, केवल 269 रुपए में फ्री मिलेगा यह सब्‍सक्रिप्‍शन

चैट लॉक सुविधा
अपडेट अन्य छोटी सुविधाओं और सुधारों के साथ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए चैट लॉक सुविधा भी लाया है। इसमें यूजर्स अपनी सुपर पर्सनल चैट पर फिंगरप्रिंट लॉक लगा सकेंगें, जिसे वे चाहते हैं कि कोई न देखे। लॉक्ड चैट एप के मेन पेज पर हाइड रहेगी। किसी व्यक्ति की प्रोफाइल पर जाने, नीचे स्क्रॉल करने और चैट के लिए इसे इनेबल करने के लिए चैट लॉक फीचर पर टैप करना होगा।

यह भी पढ़ें:Ola-Uber पर सफर करने वालों के लिए अच्छी नहीं है खबर, थम सकते हैं वाहनों के पहिए...!

डिसअपीयर्ड मैसेज में बदलाव
नए अपडेट में डिसअपीयर्ड मैसेज के लिए भी बदलाव है। नए अपडेट के साथ डिसअपीयर्ड मैसेज के लिए इंपोर्टेंट मैसेज सेव करने की सुविधा भी दी है। इसके लिए यूजर्स को केवल मैसेज को प्रेस करना होगा और इसके बाद कीप सिलेक्ट करना होगा। इसके बाद मैसेज सेव हो जाएगा।