अगले दिन महिला ने उसे दूसरे मोबाइल नंबर 9355450318 से फोन किया। अपने सीनियर से बात कराते हुए ट्रेनिंग फीस के नाम पर 7,840 रुपए जबकि एक दिन बाद फिर फोन कर यूनिफॉर्म के लिए 13,200 रुपए जमा करा लिए। इतना ही नहीं 19 नवम्बर को जॉब सिक्यूरिटी के नाम पर 25 हजार रुपए अलग से जमा करवा लिए। इन सबके बाद 20 नवम्बर को जब महिला ने पुन: राकेश को फोन कर मकान किराए और इंश्योरेंस के नाम पर 35 हजार रुपए जमा करने कहा, तब राकेश को खुद के ठगे जाने का अहसास हुआ। इसके बाद उसने आपबीती से अपने परिजनों को अवगत कराया।