25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: सरपंच, पति समेत 2 और लोगों पर FIR दर्ज, कूड़ादान तोड़ने को लेकर हुआ था विवाद

CG News: पंचायत ने शिक्षक कॉलोनी में एक कूड़ादान लगवाया था। कुछ दिन पहले इसे तोड़ दिया गया। शिक्षक नगर में रहने वाले जीवन एस साहू ने इसका विरोध किया।
less than 1 minute read
Google source verification
CG News: सरपंच, पति समेत 2 और लोगों पर FIR दर्ज, कूड़ादान तोड़ने को लेकर हुआ था विवाद

CG News: शहर से लगे ग्राम पंचायत आमदी (म) में रेखा ठाकुर सरपंच हैं। उनके साथ उनके पति और 2 अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि इन्होंने रात में एक व्यक्ति के जाकर गाली-गलौच की। धमकी दी। सिटी कोतवाली पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, शिक्षक नगर ग्राम पंचायत आमदी में आता है। पंचायत ने शिक्षक कॉलोनी में एक कूड़ादान लगवाया था। कुछ दिन पहले इसे तोड़ दिया गया। ऐसे में इलाके के लोगों को कचरा के निस्तारी में समस्या आ रही थी। शिक्षक नगर में रहने वाले जीवन एस साहू ने इसका विरोध किया।

यह भी पढ़ें: CG News: पंचायत सचिव पर गिरी गाज, CEO ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, जानें मामला…

CG News: आरोप है कि इससे नाराज सरपंच रेखा, उनके पति जयंत के साथ दिव्यांश पटेल और लूणकरण पटेल जीवन के घर के सामने पहुंच गए। गाली-गलौच करने लगे। जीवन उस वक्त घर पर नहीं थे। वैवाहिक समारोह में शामिल होने बाहर गए थे। जीवन के भाई नेहरु साहू के साथ पुत्र और पुत्रवधु ने बाहर आकर उन्हें शांत करने की कोशिश की। पूरा वाक्या घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद है।

बड़ी खबरें

View All

गरियाबंद

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग