मौके पर पहुंचे अफसर-कर्मी उसे पिंजरे में डाल कर जंगल सफारी की ओर निकल पड़े। हालांकि, तेंदुए ने वहां पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। उसके दांत टूटे थे। पैरों पर भी पुराने घाव हैं। ऐसे में माना जा रहा था कि आसान शिकार की तलाश में उसने गांव में सिलसिलेवार तरीके से 2 हमले किए। बहरहाल, उसकी मौत की वजह भूख मानी जा रही है। असली कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।