मासूम देविका की तड़पकर हो गई मौत..
लोग आज भी नहीं समझ पा रहे कि सांप डंसने से को झाडफ़ूंक से नहीं हो सकता। बाजवूद अंधविश्वास में जकड़े लोग अस्पताल में उपचार के बजाए झाडफ़ूंक कराते है। देविन पिता सेवाराम साहू (14) निवासी ठाकुराइनटोला थाना बोड़ला सुबह खेत जा रही थी। इसकी दौरान एक सर्प ने डस लिया, जिसकी जानकारी मिलने पर परिजनों ने झाड़-फंूक के लिए ले गए। झाड़ फूंक के चक्कर में बालिका की तबियत और बिगड़ गई। इसके बाद बालिका को परिजनों ने निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन तब तक काफी देर हो चुका था। जहर पूरे शरीर में फैल चुका था, इसके चलते उसे नहीं बचाया जा सका। पुलिस ने मर्ग कायम किया।