..और नदी में बह गया दोनों भाई
मिली जानकारी के अनुसार आरंग थानांतर्गत महानदी के किनारे आ पुन्नी मेले का आयोजन किया गया था। मेले घूमने और नदी में नहाने के लिए दो चचेरे भाई यहां आए थे। एक साथ मेला घूमने के बाद दोनों ने नदी में नहाने उतरे। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण दोनों भाई बह गए। कुछ देर बाद एक युवक की नदी में तैरते हुए लाश मिली। जबकि उसका भाई अभी भी लापता है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। वहीं, दूसरे युवक की गोताखोर ने नदी में तलाशी शुरू कर दी है। दोनों की उम्र 21 से 26 वर्ष के आसपास की बताई जा रही है।