9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां किसानों को खेत में मिल रहा बियर व अंग्रेजी शराब की बोतलें, यह सुन लोगों के कान हुए खड़े

एेसा एक किसान के खेत में नहीं बल्कि कई किसानों के खेतों में शराब की बोलते मिल रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गरियाबंद

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 17 Jun 2018, 5:57 PM IST

Chhattisgarh news

यहां किसानों को खेत में मिल रहा बियर व अंग्रेजी शराब की बोतलें

पत्थलगांव. मानसून की बारिश आने के बाद खेतों में हल लेकर खेती करने पहुंचे किसानों के सामने एक नई समस्या पैदा हो गई। किसानों को पहले अपने खेतों में पड़े बियर व शराब की खाली बोतलों को फेंकना पड रहा है।

यहां के लंझियापारा के पास के खेतों में शराबियों ने बियर व अंग्रेजी शराब की खाली बोतले फेंक देने दिए। एेसा एक किसान के खेत में नहीं बल्कि कई किसानों के खेतों में शराब की बोलते मिल रही है।

पत्थलगांव के भाथुडांड रोड मे सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकाने पिछले दो वर्ष से संचालित की जा रही है, जिसके कारण इस मार्ग मे अब शराबियों की आवाजाही बढ़ चुकी है। इन दुकानों से शराब की खरीदी करने वाले शराबी शाम ढलते ही आस-पास के खेतो को मयखाना समझकर वहां शराब के जाम छलकाने के बाद खाली बोतलो को खेतों में ही फेंककर चले जा रहे हैं।

इन शराबियों के द्वारा यहां अपनी शराब की खाली बोतल फेंकने के अलावा अनेक बार नशे मे धुत्त होकर खाली बोतलों को खेतों में ही फोड़कर भी चले जाते हैं,जिसके कारण खेती किसानी का काम करने वाले कृषक पिछले वर्ष अनेक बार खाली बोतलों के कांच से चोटिल भी हो चुके हैं।

इन किसानों के द्वारा अनेक बार अधिकारियों के समक्ष इस विडंबना की शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी किसानों की इस समस्या की ओर किसी भी संबंधित अधिकारी ने आज तक ध्यान नही दिया है। अब किसानों के सामने यह समस्या और विकराल रूप लेती जा रही है, इस वर्ष का मानसून आने के बाद किसान जैसे ही भाथुडांड लंझियापारा के अपने खेतों में हल चलाने के लिए उतरे वैसे ही इन्हें अपने खेतों में पडी शराब की खाली बोतलों से सामना करने के बाद कई किसान कांच के टूकड़े लगने से चोटिल भी हो गए हैं।

किसानों ने बनाई समिति
ग्राम लंझियापारा मे स्थित अंग्रेजी शराब दुकान से मदिरा की खरीदी कर उसे आस-पास के खेत मे बैठकर पीने वाले शराबियों की रोकथाम के लिए अब कृषक एक समिती बनाने का मन बनाए हैं।