24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Gariaband / CG Fraud: घर बैठे पैसा कमाने का दिया झांसा, महिलाओं से 15 लाख की कर दी ठगी

CG Fraud: घर बैठे पैसा कमाने का दिया झांसा, महिलाओं से 15 लाख की कर दी ठगी

CG Fraud: पैकिंग का काम दिलाने की बात कही थी। चेन नेटवर्किंग के जरिए उसने महिलाओं को झांसे में लिए। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गरियाबंद

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 21 Jul 2025, 11:06 AM IST

CG Fraud: घर बैठे पैसा कमाने का दिया झांसा, महिलाओं से 15 लाख की कर दी ठगी

महिलाओं से 15 लाख की ठगी (Photo Patrika)

CG Fraud: घर बैठे काम से पैसे कमाने का झांसा देकर एक शख्स ने राजिम में परसदाजोशी के आसपास की महिलाओं से 15 लाख रुपए ठग लिए। उसने महिलाओं को अगरबत्ती, पेन-पेंसिल बनाने और सेनेटरी पैड की पैकिंग का काम दिलाने की बात कही थी। चेन नेटवर्किंग के जरिए उसने महिलाओं को झांसे में लिए। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, परसदाजोशी में रहने वाली ममता साहू (42 वर्ष) शनिवार को राजिम थाने पहुंची। उन्होंने बताया कि रायपुर के रामकुंड में रहने वाले सत्येन्द्र सोनकर ने 2024 में फोन कर खुद को स्वाभिमान फाउंडेशन का प्रतिनिधि बताया। उसने 4-5 महिलाओं का समूह बनाकर मशीन और कच्चा सामान देने हर समूह से 20-20 हजार रुपए लिए। ममता ने भी 20 हजार लिए थे। इस तरह आसपास के गांवों में 15 लाख रुपए ठगे।