गाजियाबाद. शेल्टर हों में बच्चियों से अनाचार की घटना का मामला अभी ठंडा भी असम से 10 किशोरियों को पढ़ाई के नाम पर लाकर एनसीआर में सभी को घरों में नौकरानी बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इतना ही नहीं इस दौरान इन में से एक किशोरी के साथ उसके मकान मालिक ने दुष्कर्म भी किया। यह मामला उस वक्त खुल गया, जब इन में से दो लड़कियां अपने मालिक के घर से किसी तरह भाग निकली। वे वहां से भागकर गाज़ियाबाद के थाना कविनगर के नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर आ गई। यहां किशोरी ने पुलिस से बताया कि असम से 10 लड़कियों को पढ़ाई लिखाई करने के बहाने लाया गया था। इस दौरान वह और उसकी दोस्त दोनों चुपके से भाग निकले, लेकिन साथी से बिछड़ने के बाद गाजियाबाद के नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर उतर गई। फिलहाल पुलिस ने बच्ची और उसकी साथी को बाल न्यालय में पेश कर दिया है और न्यालय के आदेश पर दोनों बच्चियों को बाल गृह भेज दिया गया है।