26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ghaziabad: थाने से 100 कदम दूर बदमाशों ने सभासद पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, हालत नाजुक

Highlights - गाजियाबाद के मुरादनगर में हुआ सभासद पर जानलेवा हमला - रोजाना की तरह वार्ड भ्रमण कर रहे थे नगर पालिका के वार्ड-6 के सभासद शिवराज सैनी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 5 Jun 2020, 8:58 AM IST

गाजियाबाद. लॉकडाउन खुलने के बाद शुरू हुआ वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटना मुरादनगर की है। जहां पुलिस थाने से करीब सौ कदम की दूरी पर पॉश कॉलोनी में दो बदमाशों ने गुरुवार देर रात सभासद पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में सभासद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि उनके सिर में दो गोली लगी हैं। गालियों की तड़तड़ाहट सुनते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना के बाद थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए थे।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर: गन्ना किसान ने की आत्महत्या, पेड़ पर लटका मिला शव

दरअसल, रोजाना की तरह नगर पालिका के वार्ड-6 के सभासद शिवराज सैनी गुरुवार शाम को खाना खाने के बाद वॉर्ड में भ्रमण कर रहे थे। जैसे ही वह न्यू डिफेंस कॉलोनी की गली नंबर-4 के नजदीक पहुंचे तो पहले से ही घात लगाए दो स्कूटी सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की फायरिंग में सभासद लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत आईटीएस हॉस्पिटल मेें भर्ती कराया। जहां सभासद की हालत को गंभीर बताते हुए चिकित्सकों ने गाजियाबाद के एक अस्पताल में रेफर कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बदमाशों ने तीन गोलियां चलाईं, जिनमें से दो सभासद के सिर में लगी हैं। जबकि एक गोली मिस हो गई है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ओपी सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब थाने के पास ही सभासद जैसे प्रतिष्ठित व्यक्ति पर जानलेवा हमला हो सकता है तो आम जनता का क्या होगा। प्रथम दृष्ट्या पुलिस इसे रंजिश का मामला मान रही है। एसपी ग्रामीण नीरज कुमार जादौन और सीओ सदर धर्मेंद्र सिंह चौहान ने भी घटना स्थल की जांच की है। उनका दावा है कि बदमाशों को बख्शा नहीं जाएगा वे जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे।

यह भी पढ़ें- heart surgery कराने गए सहारनपुर के व्यक्ति की देहरादून में माैत, corona रिपार्ट आई पॉजिटिव

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग