4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस शहर की पुलिस और बीटा टीम ने गिरफ्तार किए 14 सट्टेबाज, मची खलबली

गिरफ्तार किए गए इन सभी सट्टेबाजों ने बताया कि ये पिछले काफी समय से इस इलाके में सट्टा लगाते चले आ रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 29 Oct 2018, 7:28 PM IST

sattebaz

इस शहर की पुलिस और बीटा टीम ने गिरफ्तार किए 14 सट्टेबाज, मची खलबली

गाजियाबाद। दिवाली के त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए गाजियाबाद के एसएसपी ने जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया हुआ है। जिसके चलते दिवाली से पहले ही sattebazo पर नकेल कसते हुए थाना विजय नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की बीटा टीम ने सोमवार को एक मुखबिर की सूचना पर कैला खेड़ा गांव में छापा मार कर एक घर से 14 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 15 मोबाइल फोन तीन डायरी और काफी मात्रा में सट्टा खेलने वाली पर्चियां एवं 16890 रुपये भी बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें-इस भाजपा सांसद का मुख्यमंत्री को लिखा पत्र हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, आप भी पढ़ें

इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए गाजियाबाद के एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने कैला खेड़ा गांव में जाहिद उर्फ छलावा के घर पर दबिश डाल कर 14 अभियुक्तों को रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने मौके पर सट्टा खेल रहे सट्टेबाजों से 15 मोबाइल फोन, 3 डायरी, सट्टा खेलने की पर्चियां और 16,890 रुपए बरामद किए गए हैं । उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत पुलिस को पिछले काफी समय से मिल रही थी, लेकिन हर बार यह पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहते थे।

यह भी पढ़ें-सपा के प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर बड़ा हमला, सरकार को बताया पूरी तरह फेल, देखें वीडियो

लेकिन इस बार विजय नगर पुलिस की टीम और बीटा टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारकर इन 14 सट्टेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों के नाम जाहिद, आमिर, सोनू, अब्दुल करीम, रशीद, शफी, साजिद, अनीश, साजिद, अनीश, साजिद पुत्र शहीद, महताब, जहांगीर, वसीम, सलीम और विकास हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए इन सभी सट्टेबाजों ने बताया कि ये पिछले काफी समय से इस इलाके में सट्टा लगाते चले आ रहे हैं। साथ ही ये जगह बदल-बदल कर सट्टा लगाते थे ताकि पुलिस को कानों कान खबर न लग पाए। लेकिन इस बार यह सभी लोग पुलिस द्वारा धर दबोचे गए।