4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सट्टा किंग की दीवाली जेल में मनेगी, लेकिन दीवाली पर होगा शहर में बड़ा ‘खेल’

करोड़ों के हार जीत के दावों पर पुलिस की रहेगी नजर, सट्टा किंग अभी गैंगस्टर में रहेगा जेल में, परिवार के अन्य सदस्यों की धरपकड़ के पुलिस टीम गठित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 15 Oct 2018, 4:45 PM IST

आगरा। आॅनलाइन सट्टा की दुनियां का सरगना कहे जाने वाला माफिया जेल की सलाखों की पीछे हैं और उसकी दीवाली जेल में ही मनेगी। लेकिन, सट्टे के खेल के खिलाड़ी दीवाली पर बड़ा खेल खेलने की फिराक में हैं। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश और हरियाणा के बड़े जुआरी दीवाली की रात में आगरा में जुटेंगे। इसके लिए कोठियों और होटलों में कमरों की बुकिंग की जा रही है। हालांकि पुलिस और खुफिया विभाग जुआरियों के गैंग को पकड़ने के लिए सक्रिय है। शहर में बड़े ठिकानों पर छापेमारी की योजना तैयार की गई है।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: online satta King के 'बेताज बादशाह' के लिए बुरी खबर, अब हाईकोर्ट से ही मिलेगी रिहाई

सट्टा के खिलाड़ियों पर पुलिस की सख्ती
शहर में सट्टा माफिया श्याम बोहरा ने पूरे देश में अपना नेटवर्क बना रखा था। श्याम बोहरा ने फुटबॉल विश्वकप और भारत इंग्लैंड के बीच हुई इंग्लैंड में सीरीज के बीच बड़ा सट्टा का खेल खेला था। श्याम बोहरा आगरा के थाना छत्ता क्षेत्र में जब पकड़ा गया तो पुलिस को करीब 69 नाम दिए गए थे। श्याम बोहरा जिनके संपर्क में था। एसएसपी अमित पाठक ने श्याम बोहरा से पूछताछ की थी। जिसके बाद श्याम बोहरा के परिजनों पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई थी। श्याम बोहरा को दो मामले में कोर्ट से जमानत तो मिल गई लेकिन, गैंगस्टर लगने के बाद आॅनलाइन सट्टाकिंग के नाम से मशहूर श्याम बोहरा की दीवाली जेल में ही कटेगी। वहीं उसके परिजनों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

सट्टा कारोबार के बाद अब जुए पर कार्रवाई
आगरा पुलिस लगातार शहर में अभियान चलाकर जुआरियों और सट्टेबाजों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। शहर में होने वाले बड़े जुए के खेल के लिए होटल और कोठियों पर नजर रखी है। पुलिस अधीक्षक नगर प्रशांत वर्मा के अनुसार पुलिस की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही है। जब भी सूचना मिलती है कार्रवाई की जाती है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश