गाजियाबाद। जनपद में कोविड-19 संक्रमण लगातार अपने पांव पसारता जा रहा है। जिसे लेकर प्रशासन बेहद गंभीर है। इसे ध्यान में रखते हुए अब प्रशासन द्वारा जिले में जल्द ही दो नए कोविड-19 सेंटर शुरू किए जाने की तैयारी की जा रही है। इनमें से एक कोविड-19 सेंटर एसआरएम यूनिवर्सिटी मोदीनगर जबकि दूसरा सुंदरदीप इंस्टिट्यूट में बनाया जाएगा। इन कोविड-19 केयर सेंटरों में केवल बिना लक्षणों वाले (एसिप्टोमेटिक) कोविड-19 संक्रमण पॉजिटिव मरीजों को भर्ती किया जाएगा।