हापुड़ में भी गुरुवार को 30 केस मिले हैं। वहीं, बुलंदशहर में जिला जेल में 12 लोगों समेत 30 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. रोहतास कुमार ने बताया कि बुलंदशहर में प्राप्त हुई टेस्ट रिपोर्ट में 30 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन्हें मिलाकर जिले में अब तक संक्रमित रोगियों की संख्या 464 हो गयी है। जिनमें 18 की मौत हो चुकी है, वहीं 195 स्वस्थ हो चुके हैं। इस प्रकार अब 247 मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि प्राप्त टेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, कस्बा गुलावठी में 12 जिला जेल के अंदर, तीन कस्बा खुर्जा में, दो कस्बा गुलावठी में, तीन शिकारपुर में, एक कस्बा स्याना में, चार सिकंदराबाद में, दो जहांगीराबाद थाने में, अमरगढ़ में एक और बुलंदशहर नगर में दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि की गई है। सभी लोगों को सभी प्रभावित लोगों को कोविड-19 चिट्टा मुकीमपुर जेपी हॉस्पिटल में भेजा जा रहा है।