गाजियाबाद. नोएडा के शाहबेरी गांव में दो चार मंजिला इमारतों के गिरने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि एनसीआर के एक और शहर गाजियाबाद के डासना इलाके में 5 मंजिला इमारत गिरने की खबर से लोगों में दहशत फैल गई है। इस ध्वस्त इमारत के मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। गाजियाबाद के डासना रेलवे ओवरब्रिज के पास मिसलगढ़ी में एक 5 मंजिला इमारत गिरने की खबर आ रही है। खबरों के मुताबिक बिल्डिंग के मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस के जवान मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। हालांकि, बरसात के चलते राहत कार्य में थोड़ी समस्या आ रही है। बताया जाता है कि इस निर्माणाधीन बिल्न्डिंग में अभी काम चल हा था। इसमें कई मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई गई है। खास बात ये है कि नियम कायदों को ताक पर रखकर एनसीआर में इस तरह की बिल्डिंग बनने पर आम लोग अक्सर पुलिस और प्रसाशन से शिकायत करते हैं, लेकिन भ्रष्टतंत्र की मिलीभगत की वजह से आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है।