BIG Breaking: अब गाजियाबाद में 5 मंजिला इमारत गिरने से कई मजदूर दबे, NDRF की टीम पहुंची
बताया जाता है कि जिस वक्त निर्माणाधीन इमारत भरभराकर नीचे गिरी थी, उस दौरान करीब दर्जनभर से भी ज्यादा मजदूर इमारत के अंदर मौजूद थे। इसके अलावा कुछ मजदूर ऐसे भी थे, जो कि इमारत के बाहरी हिस्से में काम कर रहे थे। हालांकि, किसी तरह वे लोग मौके से भाग कर जान बचाने में कामयाब रहे, लेकिन करीब दर्जनभर लोग इमारत की निचले हिस्से में ही काम करते रह गए। फिलहाल सात लोगों को मलबे से निकाल लिया गया है। जानकारी के मुताबिक 39 वर्षीय गुलाब रानी पत्नी मुन्ना निवासी जिला दमोह मध्य प्रदेश, 8 वर्षीय देवेंद्र पुत्र मुन्ना, 5 वर्षीय शिवा पुत्र मुन्ना, राजकुमार पुत्र परमलाल निवासी दमोह मध्य प्रदेश, गीता पत्नी राजकुमार निवासी दमोह मध्य प्रदेश, अररिया बिहार निवासी 29 वर्षीय रईस को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के मुताबिक सभी लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। इनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा मलबे में दबा एक अज्ञात शव भी बरामद किया गया है। फिलहाल, उसकी पहचान नहीं हो सकी है।