
गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी सोचने को मजबूर हो जायेंगे। दरअसल मुरादनगर इलाके में कक्षा चार में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ कक्षा 5 के छात्र द्वारा बलात्कार करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। दोनों एक ही स्कूल के छात्र-छात्राएं हैं। फिलहाल पुलिस ने छात्र को हिरासत में लेकर मासूम बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार मुरादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी की 8 वर्षीय पुत्री नगर के एक स्कूल में कक्षा 4 की छात्रा है। पड़ोस का ही रहने वाला 11 वर्षीय छात्र भी उसी स्कूल में पढ़ता है। मासूम छात्रा के पिता ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल गई थी।
स्कूल से दोनों छात्र-छात्राएं वापस घर लौट रहे थे। लौटते समय बीच में ही पड़ोस का ही रहने वाला एक छात्र जबरदस्ती से उसे बहला-फुसलाकर खेत में ले गया और उसकी मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंचने पर मासूम बच्ची की हालत बिगड़ते देख परिजनों से पूछा तो उसने सारी बात अपने परिजनों को बताई। इस पर परिजनों ने इसकी शिकायत छात्र के परिजनों से की तो दोनों के बीच काफी तनातनी रही और फैसले तक की नौबत आ गई थी। लेकिन काफी गहमागहमी के बाद दोनों पक्षों में किसी तरह का कोई फैसला नहीं हो पाया और आखिरकार दोनों में फैसला ना होने के बाद मासूम बच्ची का पिता बच्ची को लेकर थाने पहुंचा और इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने की पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस ने शिकायत पर बलात्कार करने वाले छात्र को पकड़कर थाने ले आई, जिसके बाद से गांव में तनावपूर्ण स्थिति भी बनी हुई है। फिलहाल ऐहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि मासूम छात्रा को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी छात्र को हिरासत में लिया गया है। इस मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है। इस घटना को जो भी सुन रहा है वह वाकई सोचने के लिए मजबूर हैं। महज इतनी सी उम्र में कोई बच्चा इस तरह की हरकत को कैसे अंजाम दे सकता है। इस घटना के बाद से बच्चों की मासूमियत पर सवाल खड़ा हो गया है। आखिरकार छोटे बच्चों के अंदर सेक्सुअल भावना क्यों जागृत होती है इस पूरे मामले में डॉ मधु पोद्दार ने बताया कि ज्यादातर बच्चे टीवी चैनल पर चलने वाले सीरियल और कार्टून से ही बहुत कुछ सीखते हैं। अब ज्यादातर सीरियल और कार्टून में भी अश्लीलता परोसी जाने लगी है बच्चा जो भी सीरियल और कार्टून में देखता है, वही अपने जीवन में उतारने का प्रयास करता है। भले ही उन्हें अपने अच्छे बुरे का पता हो या ना हो।
यह भी देखें-छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या
डॉ मधु पोद्दार ने बताया कि इस तरह के मामले जब सामने आते हैं तो निश्चित तौर पर यह जान लेना चाहिए कि बच्चों की मनोवृति एकदम बदल रही है और इन सबके लिए जिम्मेदार हम लोग ही हैं क्योंकि बच्चों को अच्छे और बुरे का ज्ञान पूरी तरह नहीं दे पाते हैं जिसका परिणाम कुछ इस तरह ही निकलता है। मधु पोद्दार ने बताया कि चाहे लड़का हो या लड़की सभी को अच्छे और बुरे टच की जानकारी भी देनी चाहिए। उन्हें यह भी बताना चाहिए कि जो टीवी में सीरियल और अश्लील कार्टून दिखाए जा रहे हैं निश्चित तौर पर जिंदगी ऐसी नहीं है। यदि इस तरह की शिक्षा बच्चों को दी जाए तो शायद ऐसे मामलों में निश्चित तौर पर कमी आएगी।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Published on:
17 Aug 2018, 3:13 PM IST
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश




