जानकारी के अनुसार, हापुड़ के बहादुरगढ़ कोतवाली एरिया के एक गांव में 6 साल की मासूम के साथ में रेप का मामला सामने आया हैै। मासूम के साथ में रेप करने वाला भी उसी गांव का है। रेप का आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है। वह बच्ची को लहूलुहान अवस्था में छोड़कर फरार हो गया। 5 घंटे तक मासूम दर्द से तड़पती रही लेकिन किसी ने मासूम की सुध नही ली। मासूम के पिता ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नही की और मेडिकल कराने के लिए सरकारी अस्पताल तक कोई वाहन भी नही भेजा। जिसके चलते उन्होनें 800 रूपये में किराए का वाहन किया और मासूम को अस्पताल तक लेकर गए। इस दौरान मासूम 5 घंटे तक तड़पती रही। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म सहित पॉस्कों की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उसे बाल सुधार गृह भेज रही है।