7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

77 वर्षीय बुजुर्ग ने पार्क में खेलने जा रही 8 वर्षीय बच्ची को लिफ्ट में खींचकर किया गंदा काम, वारदात सीसीटीवी में कैद

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, बच्ची और उसकी सहेली के बयान के आधार पर आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर जेल भेजा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 26 Dec 2018, 11:21 AM IST

Ghaziabad

77 वर्षीय बुजुर्ग ने पार्क में खेलने जा रही 8 वर्षीय बच्ची को लिफ्ट में खींचकर किया गंदा काम, वारदात सीसीटीवी में कैद

गाजियाबाद. इंदिरापुरम की एक सोसायटी की लिफ्ट में 77 वर्षीय बुजुर्ग ने 8 साल की बच्ची से छेड़छाड़ कर दी। बताया जा रहा है कि बच्ची अपनी सहेली के साथ साथ खेलने जा रही थी। इसी दौरान बुजुर्ग ने बच्ची का हाथ पकड़कर लिफ्ट में खींच लिया। आरोप है कि बुजुर्ग ने चलती लिफ्ट में बच्ची के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की। बच्ची रोने लगी तो आरोपी ने उसे मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। जैसे ही लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर पर आई तो आरोपी फरार हो गया। इसके बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची और अपनी दादी को बुजुर्ग की शर्मनाक हरकत के बारे में बताया। जब परिजनों ने सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो बुजुर्ग फुटेज में भी दिखाई दिया। इसके परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, बच्ची और उसकी सहेली के बयान के आधार पर आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- सांप्रदायिक हिंसा के बाद महिलाओं ने किया पलायन, दहशतजदा कई परिवार संपत्ति बेचने की तैयारी में, पीएसी तैनात

इंदिरापुरम थाने के एसएचओ नजीर खान ने बताया कि सोसायटी में एक आठ बच्ची परिवार के साथ रहती है। सोमवार को शाम चार बजे वह अपनी 11 वर्षीय सहेली के साथ पार्क में खेलने जा रही थी। वह ग्राउंड फ्लोर पर जाने के लिए लिफ्ट का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान लिफ्ट आई तो उसमें सोसायटी का ही रहने वाला 77 वर्षीय वासू भार्गव पहले से ही मौजूद था। आरोप है कि इस दौरान बुजुर्ग ने बच्ची का हाथ पकड़कर लिफ्ट के अंदर खींच लिया। इसके बाद उसने लिफ्ट में ही बच्ची से अश्लील हरकत और छेड़छाड़ की। अपने साथ हुई इस शर्मनाक हरकत के बाद बच्ची रोने लगी तो आरोपी ने डांटकर चुप करा दिया। इसके बाद जैसे ही लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गया। वहीं बच्ची रोते हुए घर पहुंची और दादी को घटना के बारे में बताया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने पहले भी बच्ची से छेड़छाड़ की थी, लेकिन लोक लिहाज के डर से उन्होंने कोई शिकायत नहीं की, लेकिन सोमवार को तो बुजुर्ग ने हद ही कर दी। सोमवार देर रात परिजनों ने इंदिरापुरम थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें- डीएम से बोली पत्नी, साहब मेरा पति दोस्तों को घर लाकर मेरे साथ करता है गंदा काम, देखें वीडियो-

इस मामले में एएसपी रवि कुमार ने बताया कि आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है। एसएचओ नजीर अली खान ने बताया कि मौके से पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उसमें आरोपी बच्ची को लिफ्ट में खींचते हुए नजर आ रहा है। सीसीटीवी फुटेज, बच्ची और उसकी सहेली के बयान के आधार पर आरोपी पर छेड़छाड़ और पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

केंद्रीय मंत्री ने की जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग, देखें वीडियो-