28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पांच साल पहले खोदा गया 50 फीट गहरा गड्ढा, अब 80 फ्लैटों पर खतरा, दहशत में लोग

आसमानी आफत का कहर- मूसलाधार बारिश से सड़क धंसी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 26 Jul 2018, 3:22 PM IST

vasundhra

पांच साल पहले 50 फिट गहरा खोदा गया गड्ढा, अब 80 फ्लैटों पर खतरा, दहशत में लोग

गाजियाबाद। सुबह आंख खुलने के साथ ही मौसम के बदले मिजाज ने लोगों के चेहरे पर खुशी ला दी। लेकिन धीरे-धीरे लोगों की ये खुशी उनके लिए ही मुसीबत बन गई। सुबह 6 बजे से करीब 11 बजे लग हुई लगातार बारिश से सड़कों लेकर लोगों के घरों तक में पानी भर गया। लेकिन कई जगह इस आसमानी आफत का बड़ा प्रकोप देखने को मिला। जहां गाजियाबाद और नोएडा में एक बार फिर मकान गिरने की खबर सामने आई है। तो वहीं सड़क धंसने से बड़ा हादसा होते होते टल गया लेकिन इस हादसे के बाद अब लोगों के सर से छत भी छिन गए।

ये भी पढ़ें: योगी सरकार का एलिवेटेड रोड बना स्विमिंग पूल, देखें, तैरती गाड़ियों के नजारें

शाहबेरी और गाजियाबाद के डासना में भरभरा कर गिरी इमारतों की घटना को अभी कुछ ही दिन बीते थे कि आज हुई मूसलाधार बारिश से गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में सड़क धंस गई। जिसकी वजह से अब यहां कई फ्लैटों पर खतरा मंडरा रहा है। दरअसल वसुंधरा 4सी स्थित वार्ता लोक अपार्टमेंट के सामने गुरुवार सुबह बारिश से दो जगह रोड धंस गई। बरसात की वजह से हुए इस हादसे के बाद सूचना मिलने पर मौके पर एनडीआरएफ की टीम राहत बताव कार्य में लगी है। साथ ही प्रशासन ने हादसे के बाद आनन-फानन में 80 फ्लैट को खाली करा दिए है। इस दौरान एनडीआरएफ के अलावा सिविल डिफेंस, पुलिस फायर विभाग व प्रशासन की टीम मौके पर राहत कार्य में जुटीं हैं।

ये भी पढ़ें: रिकॉर्ड तोड़ बारिश बनी लोगों के लिए आफत, देखें शहर में कहां-कहां- लगा जाम

जानकारी के मुताबिक वार्ता लोक अपार्टमेंट के सामने ही एक दूसरा अपार्टमेंट बनाने के लिए एक बिल्डर ने पांच साल पहले करीब 50 फीट गहरा गड्ढा खोदा था। इस गड्ढा में पार्किंग बनाई जानी थी। लेकिन किसी विवाद के बाद ये प्रोजेक्ट रुक गया। लेकिन किसे पता था कि ये गड्ढा धीरे-धीरे वहीं रह रहे लोगों की जान पर बन आएगा और उनके लिए मुसिबत खड़ी कर देगा। गुरुवार सुबह से हो रही बारिश के बाद गढ़्ढे के बगल से गुजर रही सड़क की मिट्टी खिसक गई जिससे 50 फीट नीचे धंस गई। हालाकि गनिमत रही की उस वक्त रोड के आसपास से कोई गुजर नहीं रहा था और ये गड्ढा वहां बने अपार्टमेंट तक नहीं पहुंचा। जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सूचना मिलने पर अथॉरिटी अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मलबा मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: Weather report- जमकर बरस रहे काले बादल,घनघोर बारिश से लोगों को मिली राहत


इसके साथ ही प्रशासन ने हादसे के बाद वार्ता लोक के चार बिल्डिंग के 64 फ्लैट और उसके पास के प्रज्ञा कुंज अपार्टमेंट से एक बिल्डिंग के 16 फ्लैट को खाली करवाया गया। वहीं इस हादसे के बाद लोगों के सामने जहां रहने की समस्या खड़ी हो गई है तो आस-पास के अन्य बिल्डिंग में रह रहे लोगों में दहशत है कि कहीं उन्हें भी अपने घर को खाली न करना पड़े।

ये भी पढ़ें: बारिश का कहर: शाहबेरी और गाजियाबाद में 3 इमारत गिरने केे बाद अब ग्रेटर नोएडा में गिरा 3 मंजिला मकान

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग