1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्यार में मिला धोखा तो युवक ने किया लाइव सुसाइड, देखें वीडियो

युवक ने सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर बताई अपनी पीड़ा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 16 May 2018, 7:46 PM IST

suicide

मेरठ. लव सेक्स और धोखा की कहानी तो आपने अक्सर सुनते ही होंगे। लेकिन इस बार इस कहानी में ब्लैक मेलिंग और मौत ने भी एंट्री ले ली है। मेरठ के रहने वाले एक युवक ने लव-सेक्स के बाद धोखा और ब्लैकमेलिंग के चक्रव्यूह में फंसकर मौत को गले लगा लिया। खास बात यह है कि युवक ने सुसाइड करते हुए उसका लाइव वीडियो बनाया है। मौत से पहले कई ऐसे सनसनीखेज खुलासे किए कि उसे सुनकर आप सन्न रह जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः खजूर से रोजा खोलने की वैज्ञानिक सच्चाई आई सामने तो मुसलमान भी रह गए हैरान
मेरठ के जानी क्षेत्र का रहने वाला प्रतीक दिल्ली में रहकर SSC की पढ़ाई कर रहा था, ताकि पढ़ लिखकर एक अच्छी नौकरी पा सके और अपने घर का नाम रोशन कर सकें। लेकिन प्रतीक के इन सपनों में उस समय ग्रहण लग गया, जब उसी के गांव की रहने वाली एक लड़की भी दिल्ली पहुंच गई । दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे तो मिलना जुलना प्यार में बदल गया। फिर बात सेक्स तक पहुंच गई। लेकिन, इन दोनों के बीच जिस्मानी रिश्तों की खबर बबलू नाम के शख्स को लग गई । वह पहले इन दोनों को ब्लैकमेल किया। ब्लैक मेलिंग के दौरान प्रतीक ने उसकी प्रेमिका की इज्जत बचाने की खातिर बबलू को डेढ़ लाख रूपय की रकम दे डाली। लेकिन बाद में प्रतीक को पता चला कि ब्लैकमेलिंग के इस खेल में बबलू के साथ प्रियंका भी शामिल है। इससे प्रतीक बुरी तरह से टूट गया और उसने मौत को गले लगाने की ठान ली। लेकिन, मौत को गले लगाने के साथ-साथ प्रतीक ने उन लोगों को भी सजा दिलाने का इंतजाम कर डाला, जिन्होंने उसे इस मुकाम तक पहुंचा दिया। आप देख सकते हैं कि प्रतीक ने अपने सुसाइड का लाइव वीडियो बनाया, जिसमें उसने बबलू और उसकी प्रेमिका के द्वारा रची गई साजिश का खुलासा कर दिया। साथ ही उसकी आवाज का दर्द बता रहा है कि प्रियंका से मोहब्बत में मिले धोखे ने उसने मौत को गले लगाने के लिए मजबूर कर दिया। साथ ही जो रकम उसके घर वालों ने उसकी पढ़ाई के लिए भेजी थी, वह उसने ब्लैक मेलिंग के चक्रव्यूह में फंसकर बबलू को दे दी थी। इस कारण घरवालों की निगाहों में भी शर्मिंदगी से बचने के लिए उसने मौत को गले लगा लिया। आप देख सकते हैं मौत का वह खौफनाक वीडियो, जो प्रतीक ने अपने मरने से पहले अपने ही मोबाइल में कैद कर लिया।

यह भी पढ़ेंः तपती गर्मी में पड़ रहा है रमजान, सेहरी और इफ्तार में भूलकर न करें ये काम

प्रतीक की मौत के बाद दिल्ली पुलिस ने इसे महज सुसाइड मानकर ठंडे बस्ते में डाल दिया। लेकिन घरवाले चाहते हैं कि प्रतीक को मौत के लिए उकसाने वाले लोगों को भी सजा मिले। परिजनों की माने तो बबलू प्रतीक को स्मगलिंग के केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दे रहा था । इसलिए उन्होंने मेरठ एसएसपी कार्यालय में जाकर इंसाफ की गुहार लगाई है, लेकिन यहां भी उन्हें SSP नहीं मिल सके। न ही किसी आला अधिकारी ने उनकी गुहार सुनी। परिजनों की माने तो ब्लैक मेलिंग करने और हत्या के लिए उकसाने वाले लोगों को सख्त से सख्त सजा मिले तभी उनके बेटे की आत्मा को शांति मिलेगी