19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lockdown के दौरान इस संगठन ने ली बेजुबानों की सुध, लोग बोले- वाह…

Highlights . आवारा घूम रहे पशुओं की मदद के लिए लोग आए सामने . बजरंग दल के कार्यकर्ता ने शनिवार को गोवंशों को खिलाया चारा
less than 1 minute read
Google source verification
File Photo of Aligarh Cow

File Photo of Aligarh Cow

गाजियाबाद। मानव सेवा के लिए अलग-अलग संगठन, शासन व प्रशासन सामने आया हैं। वहीं, आवारा घूम रहे गोवंश के लिए भी लोग सामने आने लगे है। बजरंग दल के कार्यकर्ता ने शनिवार को गोवंशों के लिए भी खाना मुहैया कराया है। बजरंग दल के जिला सहसंयोजक गुलशन राजपूत ने बताया कि इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षियों की मदद के लिए भी आगे आना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Lockdown: यह है मददगार पुलिस, लोनी में फंसे 20 परिवार के पास राशन लेकर पहुंची पुलिस

गुलशन राजपूत ने बताया कि बाजार बंद होने की वजह से गोवंशों को भी खाने के लिए नहीं मिल पा रहा हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौशाला बनवाई हुई, लेकिन काफी गाय हैं, जो घूम रही है। कुछ स्थानों पर खुले में घूम रही गाय भूख से तड़प रही थी। उन्होंने बताया कि इसी को देखते हुए मुरादनगर में घूम रही तमाम गायों को चारे की व्यवस्था की है। इलाके में घूम रही गायों को चारा खिलाया गया। उन्होंने कहा कि 21 दिन तक चलने वाले लॉकडाउन में गोवंशों को खाने को चारा उपलब्ध कराया जाएगा।

इस दौरान उन्हें उपचार भी दिलाया जा रहा है। पशु उपचार विभाग के डॉक्टर प्रदुमन त्यागी ने भी मुरादनगर पहुंचकर घायल गायों का उपचार किया। गुलशन राजपूत ने अन्य लोगों से अपील की है कि गरीब लोगों के साथ-साथ आवारा पशुओं को भी चारा उपलब्ध कराए। इस मौके पर बजरंग दल के उत्कर्ष शर्मा, विशाल शर्मा, मुकेश चौधरी, नकुल शर्मा, अमन शर्मा, यतेंद्र ठाकुर, राहुल गोयल, अंकुर चौधरी आदि कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Lockdown: मदद के लिए उठ रहे हाथ, 150 परिवारों को बांटा गया राशन

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग