Bangladesh Sheikh Hasina: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अपनी बहन के साथ गाजियाबाद में हिंडन एयरबेस के सेफ हाउस में रुकी हुई हैं। शेख हसीना की यह दूसरी रात सेफ हाउस में कटी। मंगलवार को दिन भर हिंडन एयर बेस में वीवीआईपी मूवमेंट देखने को मिला। बांग्लादेश एंबेसी की कई गाड़ियां भी हिंडन एयरबेस के अंदर जाती हुई दिखाई दी। सूत्रों की मानें तो जल्द ही शेख हसीना के मूवमेंट का प्लान बन सकता है, जिसके लिए लगातार तैयारी की जा रही है।